ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में चरखारी में आज कांग्रेसियों ने एक बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि,सरकार किसानों के प्रति संजीदा नहीं है। लगातार बढ़ती फसलों की लागत किसानों को परेशान कर रही है भाजपा राज में आवारा पशुओं का कहर किसानों पर फूटा और गन्ने के दाम भी नहीं बड़े किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। भाजपा सरकार में डीजल, खाद के दाम लगातार बढ़े हैं जिससे ग्रामीण इलाकों में किसानों की क्रय क्षमता वर्तमान में सबसे कम है । भाजपा राज्य में भूमि अधिग्रहण कानून को बदल कर किसानों की जमीन को छीनने की कोशिश की है। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में हमलावर होने जा रही है साथ ही किसानों को लेकर कांग्रेस पार्टी लखनऊ में एक विशाल धरना प्रदर्शन करेगी जिसमें बड़ी संख्या में किसान सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरेंगे ।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उरई विनोद चतुर्वेदी, जिला कोआर्डिनेटर गोविंद अहिरवार, जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, शहंशाह अली सिद्धकी, राहुल मिश्रा, नीरज रावत, अनिल शास्त्री सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
बमरारा गांव में कृषि विभाग के द्वारा किया गया नेशनल मिशन फॉर सस्टनेवल एग्रीकल्चर योजना के अंतर्गत कृषकों को मृदा परीक्षण...

महोबा : जनपद में ग्राम बमरारा में कृषि विभाग के द्वारा किया गया नेशनल मिशन फॉर सस्टनेवल एग्रीकल्चर योजना के अंतर्गत कृषकों को मृदा परीक्षण के बारे में कृषि विभाग के अन्य योजनाओं के बारे में कृषको को जानकारी देते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जानकारी दी गई जिसमें मुख्य अतिथि ओ डी सिंह स्केल ट्रेनर और जितेंद्र शुक्ला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला अध्यक्ष महोबा आज़ाद सोनी ब्लाक टेकिंकाल मैनेजर (BTM) आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी एवं विजय कुमार पांचाल , महेंद्र कुमार मृदा परीक्षण विश्लेषण चरखारी लालदिवान सहयोगी कृषक कुँ अभिषेक सिंह सहयोगी कृषक अन्य कृषक मौजूद रहे ।
0 Comments