ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 8 फरवरी को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जनपदवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि कल रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा।जिसमें दूर-दराज क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सीय टीम का गठन किया गया है जिसमें 4 डॉक्टर एवं 3 पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया आरोग्य मेले में ओपीडी एवं ब्लड जांच,दवा वितरण आदि की व्यवस्था की गई है।मेले में डयूटी पर तैनात चिकित्सीय टीम प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक जनसामान्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराएगी। डीएम ने बताया कि मेले के दौरान पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाये जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को गोल्डन कार्ड बनाये जाने का पात्रता प्रमाण पत्र दिया गया है वे लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनवाएं।
0 Comments