Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह स्मारक पीजी कॉलेज कोइलहा में वार्षिक उत्सव मनाया गया...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद के जुनैदपुर कोइलहा में स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह स्मारक पीजी कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक संगीता सिंह, प्राचार्य डॉ संगीता पटेल के साथ कॉलेज का समस्त स्टाफ सम्मिलित रहा, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा और शहीद कैप्टन साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया । कार्यक्रम में शहीद कैप्टन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम के सभी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम के समापन के दौरान कॉलेज की प्रबंधक एवं प्राचार्य ने सभी बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाना है इस तरह के कार्यक्रम सदैव चलता रहेगे, शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र छात्राओं को आगे ले जाने में कॉलेज पूरी तरह समर्पण है आने वाले अगले आगामी वर्ष में इस कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जाएगा साथ ही अन्य क्षेत्रीय कॉलेज, स्कूलों से संपर्क साध कर वहां के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी बुला कर कॉलेज में मेले का आयोजन किया जाएगा और कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया जाएगा, इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीमती दुर्गा उपाध्याय, सीमा तिवारी, कोमल शुक्ला, राजू चौधरी इत्यादि शिक्षक और कॉलेज कर्मचारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments