Ticker

6/recent/ticker-posts

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जन कल्याण सेवा संस्थान में दिव्यांग बच्चों को किया गया जागरूक....

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील अंतर्गत गुंगवा के बाद चिलौली स्थित जन कल्याण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांग बच्चों हितार्थ विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में जैसे दिव्यांग पेंशन योजना, दुकान निर्माण संचालन योजना, दिव्यांगजन से शादी करने पर पुरस्कार योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, निशुल्क बस योजना, साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विभाग के जिम्मेदारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों और दिव्यांगों को जागरूक किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के निदेशक दीपक सिंह क्ष, सुरेश पटेल जमीनी नेता, मैदान सिंह पटेल, राजकुमार, अभिषेक सिंह, संदीप कुमार, रमेश कुमार, सैकड़ों लोगों के साथ आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments