Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 12 फरवरी 2020 को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में परिषदीय (बोर्ड) परीक्षा 2020 को नकल विहीन, शुुचितापूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में नकल नहीं होने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से सभी संबंधित लोगों को सचेत करते हुए हिदायत दी है कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल कराने की शिकायत पायी गयी तो संबंधित के विरूद्ध एफआईआर तो दर्ज होगी ही साथ ही साथ उनके विरूद्ध एनएसए लगाने की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए 03 जोनल, 16 सेक्टर तथा 77 स्टैटिक मजिस्टेªटों की तैनाती की गयी है।

उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर, जोनल एवं स्टैटिक मजिस्टेªटों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि वे परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायंे समय से पूर्ण करा लें। उन्होने सचेत किया है कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर यदि नकल की शिकायत पायी गयी तो कक्ष निरीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक के साथ-साथ संबंधित स्टैटिक मजिस्टेªट भी जिम्मेदार होंगे, उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी स्टैटिक मजिस्टेªटों को निर्देशित करते हुए कहा है कि परीक्षा के बाद अपनी उपस्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं को शील करायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी परीक्षा केन्द्रों के संचालन की गतिविधियों के अनुश्रवण के लिए लाइव की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों तथा प्रबन्धकों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा, डिवाइस तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।उन्होने कहा है कि जिससे कि लाइव में किसी भी तरह का व्यवधान न हो। जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों को जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम से जोड़ा गया है जहां से सभी परीक्षा केन्द्रों का निरन्तर अनुश्रवण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थियों के साथ-साथ कोई भी अन्य संबंधित व्यक्ति भी मोबाइल किसी भी दशा में नही ले जायंेगे। निरीक्षण के दौरान यदि किसी के पास मोबाइल पाया गया तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि परीक्षार्थियों का किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होना चाहिये, छात्राओं की तलासी महिला स्टॉफ के द्वारा ही ली जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा है कि परीक्षा केन्द्र के बाहर ही परीक्षार्थियों की चेकिंग करा लिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि परीक्षा केन्द्र के अंदर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाये, पास धारक ही परीक्षा केन्द्र के अंदर जाने पाये ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने सभी केंद्र व्यस्थापकों को बोर्ड के द्वारा निर्धारित मानको का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए सबका सहयोग आवश्यक है, परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अंदर कोई भी व्यक्ति न आने पाये एवं परीक्षा केंद्रो के बाहर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने पाये।

उन्होने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह से व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकरी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर-8429520806 है। बैठक में जिला विद्यालय निरयीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह ने परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में विहित दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिनांक 18 फरवरी 2020 से प्रारम्भ होकर 06 मार्च 2020 को समाप्त होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री मनोज, सभी उपजिलाधिकारी, सभी सेक्टर, जोनल, एवं स्टैटिक मजिस्टेªट के अलावा सभी परीक्षा केन्द्रो के केंद्र व्यवस्थापकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments