Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी पुलिस ने चोरी की 3 स्टील की टंकी के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करके भेजा जेल...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना सैनी पुलिस उ0नि0 आशुतोश द्विवेदी मय हमराही पुलिस ने मु0अ0सं0- 46/20 धारा 379/411 भादवि में वांछित अभियुक्त (1) महेश उर्फ पाण्डेय पुत्र सैकू सोनकर निवासी वार्ड नं0 4, सिराथू, जनपद कौशाम्बी के कब्जे से माल मसरूका स्टील की टंकी 3 अदद बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

करारी थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करके भेजा जेल...

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना करारी पुलिस उ0नि0 श्री राकेशचन्द्र शर्मा मय हमराही पुलिस ने अभियुक्तगण (1) हीरामणि पत्नी मुन्ना पासी निवासी बैंसकाटी थाना करारी जनपद कौशाम्बी के कब्जे से 20 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद होने पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0- 26/20 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

करारी और कोखराज पुलिस ने वारण्टी 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल...


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना करारी पुलिस उ0नि0 श्री प्रमोद राय मय हमराही पुलिस ने मु0अ0सं0- 143/14 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त (1) ज्ञानचन्द्र सरोज पुत्र दिनेश निवासी म्योहर, थाना करारी, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
इसी तरह थाना कोखराज पुलिस उ0नि0 श्री अमिताभ सिंह मय हमराही पुलिस ने वाद0सं0- 116/18 धारा 125 सी0आर0पी0सी0 में वारण्टी अभियुक्त (1) फूलचन्द्र पुत्र रामनिहोरे निवासी बालकमऊ सिन्धिया, थाना कोखऱाज, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है ।

Post a Comment

0 Comments