Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने दल-बल के साथ श्रीनगर में स्थापित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपदवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने दल-बल के साथ श्रीनगर में स्थापित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने एक पंप खराब पाये जाने पर एक्सईएन जल संस्थान को निर्देशित किया कि सभी पंप सही करा लें ताकि गर्मियों में पेयजलापूर्ति बाधित न हो।उन्होंने यह भी कहा कि फिटकरी,क्लोरीन एवं ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग सही अनुपात में किया जाए ताकि पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित न हो।इसी दौरान उन्होंने श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने हेतु निर्माणाधीन अस्पताल में प्रयोग की जा सामग्री का जायजा लिया।उन्होंने बालू की गुणवत्ता अच्छी न पाए जाने पर कार्यदायी संस्था आवास विकास झांसी के सहायक अभियंता ए0 अग्रवाल को चेतावनी देते हुए बालू चेंज करने के सख्त निर्देश दिए।ये भी कहा कि यदि अस्पताल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गयी तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा तथा एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश एसीएमओ डॉ0 सज्जन कुमार को दिए। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीबी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments