Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद के विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा उनके परिवहन से सम्बंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने,विनिश्चय करने तथा संस्तुति करने हेतु गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को परिवहन में आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराना है,क्योंकि आये दिन वाहन दुर्घटनाओं से स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि जिले में जितने भी वाहन स्कूल परिवहन में लगे हुए हैं,उनमें शासनादेश के मुताबिक स्पीड गवर्नर आदि से सम्बंधित मेंटेनेंस कार्य अनिवार्य रूप से कराए जाएं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वाहन की प्राविधिक जांच काम से कम एक बार अनिवार्य रूप से करायी जाए।प्राविधिक जांच के उपरांत ही समिति यह सुनिश्चित करेगी कि वाहन स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए उपयुक्त है या नहीं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रत्येक विद्यालय में शासनादेश के अनुसार "विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति" गठित की जाएगी जो सम्बन्धित स्कूल में परिवहन कर रहे वाहनों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।उन्होंने कहा कि यह समिति वर्ष में एक बार ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण तथा पुलिस सत्यापन कराना भी सुनिश्चित करेगी।यह भी कहा कि प्रत्येक ड्राइवर निर्धारित ड्रेस में विद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र लेकर ही वाहन चलाएगा।उन्होंने कहा कि वाहन की प्रत्येक सीट में सीट-बेल्ट अनिवार्य रूप से लगी हुई चाहिए।इस दौरान डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, बीएसए एमपी सिंह तथा एआरटीओ अजय यादव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शासनादेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर राव,सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित जनपद के गणमान्य नागरिक तथा वाहन यूनियन के पदाधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments