ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 17 फरवरी 2020 को मीडिया से खनन में प्रयोग किये जा रहे अवैध एवं मानकों के विपरीत विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में लगातार प्राप्त हो रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के विस्फोटक लाइसेंस धारकों की बैठक लिया, बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विस्फोटक लाइसेंस धारकों को सूचित करते हुए कहा कि विस्फोटक का प्रयोग बहुत ही हानिकारक है तथा मानक के विपरीत विस्फोटक इस्तेमाल करने एवं बिना किसी सुरक्षा के विस्फोटन कार्य करने की वजह से आये दिन पत्थर खदानों में लोगों के हताहत होने की शिकायतें प्राप्त होती रहतीं हैं, इसलिए विस्फोटक की ब्लैक मार्केटिंग को पूरी तरह से रोकना अतिआवश्यक है।उन्होनें सभी विस्फोटक लाइसेंस धारकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पट्टाधारकों से बिना एग्रीमेंट के एवं बिना लाइसेंस के किसी भी तरह का विस्फोटक इस्तेमाल न किया जाये, यदि जांच के दौरान ऐसा संज्ञान में आता है, तो सम्बन्धित के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।उन्होनें खनन पट्टाधारकों को भी निर्देशित किया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के खनन कार्य न करायें, अन्यथा की स्थिति में पट्टा निरस्त करते हुए विधिक कार्यवाही भी करायी जायेगी। खनन मानकों को पूरी तरह से लागू कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत खनन स्थलों की नियमित जांच करें तथा दोषी व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही प्रस्तावित करायें, ताकि जनपद में अवैध खनन एवं विस्फोटन पूरी तरह से रोका जा सके।उन्होनें ये भी कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारीगण मध्य प्रदेश से आने वाली गाड़ियों पर पैनी नजर रखें, ताकि अवैध विस्फोटक सामग्री का अन्तर्राज्जीय परिवहन पूरी तरह से रोका जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी चरखारी राजेश यादव, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मो अवेश, क्षेत्राधिकारी चरखारी दिनेश कुमार यादव, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव एवं असलहा बाबू मो0 दिलशाद सहित जनपद के समस्त विस्फोटक लाइसेंस धारक मौजूद रहे।
शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान में कृष सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से कृषि मेला का होगा आयोजन...

महोबा : जनपद में दिनांक 18 फरवरी 2020 को शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान में कृष सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से दिनांक 17 फरवरी 2020 से आयोजित दो दिवसीय agro-climatic क्षेत्रीय किसान मेला का समापन श्री राजेश सिंह सिंगर माननीय राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा किया गया। किसान मेले में बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए हुए किसान भाइयों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीनतम तकनीकी की जानकारी किसान भाइयों को दी गई जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बृजेश पांडे द्वारा उद्यानिकी फसलों पर विस्तार से तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई डॉक्टर पांडे द्वारा किसानों को बताया गया कि किसान भाई नर्सरी डालते समय विशेष सावधानी बरतें एवं नवीन तकनीक से सब्जी पौध तैयार करें। साथ में जानकारी देते हुए कहा की किसान भाई बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुकूल बाग़ लगा कर अपनी आए को दोगुना से भी अधिक बढ़ा सकते हैं। मेले में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर सुशील कुमार ने फसल सुरक्षा की जानकारी देते हुए किसानों को बताया की रोग एवं बीमारियों से फसलों की सुरक्षा करना बहुत ही जरूरी है इसके लिए किसान भाई जैविक विधि से कीट एवं रोगों का नियंत्रण कर सकते हैं बहुत जरूरी होने पर कीटनाशकों का प्रयोग करना चाहिए।
श्री राजेश सिंह सिंगर द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए आवाहन किया कि हमारा किसान अन्न दाता है। श्री सिंह जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब में किसानों द्वारा नई तकनीक के नाम पर अंधाधुन उर्वरकों का प्रयोग किया आज इसका परिणाम यह है कि वहां से कैंसर रोगियों के लिए कैंसर ट्रेन तक चलानी पड़ रही है पता किसान भाइयों को गोपालन करते हुए अपनी परंपरागत खेती पर जोर देना चाहिए बुंदेलखंड क्षेत्र का किसान पूर्व में बहुत ही उन्नत खेती करता था किंतु आधुनिक खेती के नाम पर किसानों द्वारा उर्वरकों एवं जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग आज किया जा रहा है जिससे खेती की लागत कई गुना अधिक बढ़ गई है एवं एवं किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करना चाहिए जिससे हमारी धरती मां स्वस्थ रहे एवं हमको स्वस्थ अन्न मिल सके। किसान मेले के दूसरे दिन जनपद महोबा के किसानों के साथ साथ बुंदेलखंड के दूसरे जनपदों यथा जनपद झांसी एवं जनपद बांदा के भी किसान उपस्थित रहे। आज मेले में कृषि विभाग के अधिकारी उप कृषि निदेशक श्री जी राम, जिला कृषि अधिकारी श्री वी पी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी महोबा श्री संजय कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री राजेश कुमार चौबे प्रधान जी कृषि विभाग के एसएमएस श्री अखिलेंद्र विक्रम सिंह के साथ-साथ विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जनपद महोबा एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्य जनपदों के भारी संख्या में कृषक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी श्री सुनील शर्मा जी द्वारा किया गया।
0 Comments