रिपोर्ट-संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसोदा माता मंदिर के द्वार को रात्रि के समय कुछ अज्ञात ट्रक चालक द्वारा गिरा दिया गया। लेकिन उक्त पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। वही नगर के लोगो आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालो ने लोगो की धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाया है। जिस पर पुलिस को जांच कर ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए । घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने लोगो की भावनाओ को समझते हुए उन्हें आश्वाशन दिया कि मंदिर का द्वार कोतवाली प्रभारी व नगर के लोगो के सहयोग से पुनः बनवाया जाएगा। इस पर लोगो ने कोतवाली प्रभारी की सराहना किया है ।
मऊरानीपुर को जिला बनवाये जाने के लिए किसानों ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन...

झांसी : जनपद के मऊरानीपुर में सोमवार को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सहित शासन को हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर किसानों ने मऊरानीपुर को जिला बनाने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा ।जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में किसान यूनियन के बुन्देलखण्ड अध्यक्ष शिवनारायण सिह के नेतृत्व में सेकड़ो किसानों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सोप कर बताया कि मऊरानीपुर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील है यहाँ रोजगार के कोई साधन नही है ।नगर व क्षेत्र की जनता को प्रतिदिन मुख्यालय झांसी जाना होता है ।जिसकी बजह से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।आरोप लगाया गया कि जब चुनाव आते है । तो प्रत्याशी जनता को लुभावने वादे करते है ।अपने अपने हिसाब से मऊरानीपुर को जिला बनाया जाएगा।इतना ही नही जलविहार मेला की मंच से जिलाधिकारी जनप्रतिनिधि ने हजारो जनता के सामने घोषणा की थी कि मऊरानीपुर को शीघ्र जिला बनाया जाएगा लेकिन आज तक जिला नही बनाया गया ।यहां की जनता को हमेशा लुभावने वादे कर जीत हासिल कर लेते है ।इसी को लेकर सेकड़ो किसानों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र दिया जिसमेंमहाराज सिह, प्यारेलाल बेधड़क, महेश तिवारी, नत्थू सिह, आशाराम, मुन्ना लाल, रामस्वरूप, नन्दराम, मोनू भदौरिया, रामचन्द्र, जलालुद्दीन निजामी, रामाधार सिह, ब्रजलाल वर्मा, सत्येंद्र,लक्ष्मी प्रसाद, आनन्द सिह, शेखर राज, लल्लन कुशवाहा आदि किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र मऊरानीपुर को जिला नही बनाया गया तो किसान यूनियन बृह्द आंदोलन करेगा ।
0 Comments