रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में पत्नी ने फोन कर पति को मायके बुलाकर परवारी जनो द्वारा मारपीट कर हत्या करा देने की शिकायत कोतवाली प्रभारी से किया, जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुहल्ला शिवगंज निवासी मान सिंह पुत्र कैलाश अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात्रि मेरे भाई दीपक की पत्नी चंदा का फोन आता है ।कि मुझे मायके से लिवा ले जाओ। फोन आते ही दीपक अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल कुआगाँव स्यावनी के लिए चला जाता है ।जब मुझे पता चलता है की दीपक ससुराल पहुंच गया। तो वह भी पीछे से दीपक की ससुराल पहुँच गया ।जब में पहुँचा तो वहां पर किसी बात को लेकर आपस मे बाद बिबाद चल रहा था । दीपक की पत्नी का पिता नारायण दास व पत्नी एव नारायण दास के दोनों पुत्र मेरे भाई दीपक के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर रहे थे। तथा जब मानसिंह के द्वारा बीच-बचाव किया गया तो लोगों द्वारा उसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। तब दीपक गंभीर हालत में ससुराल से भाग खड़ा हुआ मोटरसाइकिल लेकर भागा अग्रसेन कॉलेज के पास वह गिर पड़ा और जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। म्रतक के भाई मान सिंह ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दिया, मृतक के पिता कैलाश अहिरवार ने बताया कि मेरे दो पुत्र है यह छोटा लड़का कुआं गांव स्यावनी नारायण दास के यहां लगभग चार वर्ष पूर्व बिबाह हुआ था शादी के बाद से ही मायके पक्ष के लोग मेरे पुत्र को प्रताड़ित कर रहे थे जिसके लिए मुहल्ले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन म्रतक दीपक का ससुर नारायण दास व उसके पुत्र आये दिन मेरे घर आकर जान से मारने की धमकी देता था ।आरोप लगाया कि फोन कर मेरे पुत्र को बुलाया और उसकी मारपीट कर दी जिससे वह लहूलुहान हालत में भागा ओर वह रास्ते मे मोटर साईकिल से गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी, कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आजाने के बाद सत्यता के आधार पे मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
0 Comments