Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्नी गुम होने की शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचा जिलाधकारी और पुलिस के पास...

रिपोर्ट- संजीव तिवारी

झांसी : जनपद में मुहल्ला शिवगंज निवासी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने जिलाधिकारी झांसी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैने राष्ट्रीय देखरेख संगठन जेतपुरा वाराणसी की संस्था के द्वारा मेरी शादी 20 नम्म्वर 2019 को कराई थी ।उसके बाद में अपनी पत्नी मीना को अपने घर मऊरानीपुर ले आया था ।संस्था के द्वारा मुझे सूचना दी गयी कि 6 फरवरी को आकर अपना शादी का रजिस्ट्रेशन ले जाये तब में ओर मेरी पत्नी वाराणसी पहुँचे ओर अपना रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र लेकर ट्रेन से घर बापिस आ रहा था ।जैसे ही हम लोग रोरा रेल्वे स्टेशन पहुँचे तो उसने शौच क्रिया करने के लिए कहा उसके बाद वह वापिस नही आई मेने काफी खोजबीन की लेकिन वह मुझे नही मिल सकी, नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी गूंगी व बहरी है मैं भी दोनों पैरों से 80 प्रतिशत बिकलांग हुं, मेरी पत्नी अचानक गुम हो गयी मुझे डर है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना न घट सके ।

Post a Comment

0 Comments