Ticker

6/recent/ticker-posts

बलीपुर टाटा गाँव में शौचालय, नाली, सड़क में गढ्ढो में तब्दील, ग्राम प्रधान की अनदेखी से जनता परेशान...


रिपोर्ट : फरहान अहमद, अवनीश कुमार


कौशांबी : जनपद कौशांबी ब्लॉक चायल के अंतगर्त ग्राम पंचायत बलीपुर टाटा ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत सेविकास कार्य नहीं किया है। इस गांव में सड़क नाली चोक हो चुका है। और गाँव में चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है। बीच सड़को में बड़े-बड़े गढ्ढे है, जो कि कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकता है। सफाईकर्मचारी के न आने से गाँव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नाली की बिल्कुल साफ-सफाई नही हो रही।कर्मचारी रहते हैं गायब। जिससे गाँव की जनता में आक्रोश जारी है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ अभियान के तहत गाँव में बने शौचालय, आवास में बड़ी धांधली किया गया है। ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा। गाँव की जनता ने बताया कि प्रधान हम लोगों की समस्याएं सुनते ही नहीं, जबकि शासन का आदेश है, कि जनता कि समस्याओं को जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं को  सुने। बल्लीपुर टाटा गाँव में  शौचालय का मानक के विपरीत तैयार किया गया है। जनता ने बताया कि, गाँव में विकास कार्य मानक के विपरीत किया गया है। गाँव की जनता ने आलाधिकारियों द्वारा जांच कराने की मांग उठाई है। इस समस्या को कौशांबी जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट भी कराया है।

Post a Comment

0 Comments