ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में दिनांक 12/13 फरवरी 2020 को बागौल रोड पर खेत पर बनी झोपडी थाना कुलपहाड़ में मृतक श्रीचन्द्र अहिरवार पुत्र धनीराम अहिरवार उम्र करीब 60 वर्ष निवासी सिकन्दरपुरा कस्बा व थाना राठ जनपद हमीरपुर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतक के भांजे वादी श्री प्रेमचन्द्र पुत्र मन्टू अहिरवार निवासी मुहाल राजावार्ड कस्बा व थाना कुलपहाड़ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2020 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक श्री मणिलाल पाटीदार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्र0नि0 कुलपहाड़ श्री अभिमन्यु यादव को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिये गये थे । इसी क्रम में आज दिनांक 15.02.2020 को पुलिस अधीक्षक श्री मणिलाल पाटीदार के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अवध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अभिमन्यु यादव के कुशल नेतृत्व में गठित टीम वरिष्ठ उ0नि0 आनन्द कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, कां0 हरिप्रताप, चालक कां0 प्रमोद कुमार व स्वाट टीम महोबा उ0नि0 सतीशचन्द्र मिश्रा, उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह , उ0नि0 छोटेलाल, हे0कां0 वीरेन्द्र प्रताप, कां0 चालक सूरज की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुये प्रकाश में आये अभियुक्त राजेश कुमार अहिरवार पुत्र मन्टू अहिरवार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मुहल्ला राजावार्ड कस्बा व थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा समय 10.45 बजे सुबह कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मृतक का भांजा है । अभियुक्त की निशादेही पर कारकदेव स्थान बागौल रोड कुलपहाड़ से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाडी व हत्या के दौरान अभियुक्त द्वारा पहने गये कपड़ो की राख बरामद की गयी । अभियुक्त द्वारा साक्ष्यों को नष्ट करने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 201 भादवि की वृद्धि की गयी है । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि “मृतक के बीवी व बच्चे नहीं थे, वह अपनी जमीन बेंचकर हमारे यहाँ रहता था । जहाँ उसने बेंची गयी जमीन के पैसों से अपनी बहन के नाम जमीन खरीदी थी व उसी की देखभाल करता था । मेरे द्वारा उसी जमीन को बेचने के लिये कहा गया जिस पर विवाद होने के कारण आवेश में आकर मेरे द्वारा मृतक की हत्या कर दी गयी” । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । इस गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजेश कुमार अहिरवार पुत्र मन्टू अहिरवार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मुहल्ला राजावार्ड कस्बा व थाना कुलपहाड जनपद महोबा है, इसके पास से बरामद माल में 1अदद कुल्हाडी आलाकत्ल, हत्या के दौरान अभियुक्त द्वारा पहने गये कपडो की राख मिले हैं, इसे गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कुलपहाड़ पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु यादव, उ0नि0 सतीशचन्द्र मिश्रा, रिष्ठ उ0नि0 आनन्द कुमार, उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, उ0नि0 छोटेलाल, कां0 हरीप्रताप, हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह, कां0 चालक प्रमोद, कां0 चालक सूरज आदि शामिल हैं, पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक इनाम राशि के तौर पर 5000/-रू0 से पुरुस्कृत किया गया है ।
0 Comments