Ticker

6/recent/ticker-posts

पिपरी पुलिस ने 2 वर्ष पूर्व चोरी हुए ट्रक को किया बरामद, आरोपी चालक को गिरफ्तार करके भेजा जेल....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा चलाए जा रहे विवेचना निस्तारण वह वांछित अपराधी वारंटी के गिरफ्तारी अभियान में दिनांक 6 जून 2020 को क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में पिपरी थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक कन्हैया बक्स सिंह और हेड कांस्टेबल आनंद शंकर सिंह, कांस्टेबल संदीप वाजपेई ने 2 वर्ष पुराने अभियोग मु0अ0सं0 477/18 धारा 379, 411, 120 बी आईपीसी का सफल अनावरण करते हुए चोरी किए गये ट्रक वाहन संख्या यूपी 33T 6615 कीमत 15 लाख रुपए के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही आरोपी चालक योगेंद्र कुमार यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी अल्लोपुर बुखारी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर चलाए गए चेकिंग अभियान में 41 वाहनों का किया गया चालान...

कौशाम्बी : जनपद में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चलाए गए चेकिंग अभियान में 41 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें एक वाहन को सीज करते हुए 2300 रुपये समन शुल्क वसूला गया है ।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने, मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालो के विरुद्ध 50 बैरियर, नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान कुल 181 दो पहिया, चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 41 वाहनों का चालान किया गया और 2300 रुपये समन शुल्क वसूला गया है, पुलिस की इस कार्यवाही में अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों और बिना हेलमेट के दोपहिया पर चलने वालों में हड़कंप मचा गया है ।


Post a Comment

0 Comments