रिपोर्ट-विरेन्द्र कुमार
बता दें कि सैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमाई गांव के निवासी रामू आनंद हेला कड़ा ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है 2 जून 2020 को अपने निवास स्थान धुमाई के ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग और मार्क्स लगाने के संबंध में जागरुक कर रहे थे तभी उनके ही गांव के कुछ दबंग लोग गाली गलौज करते हुए उनकी बताई बातों का विरोध करने लगे, जिस पर फाई कर्मी ने उनकी शिकायत पुलिस से करने की बात कहने लगे, जो दबंगों को नागवार गुजरी और सफाई कर्मचारी को एक जुट होकर मार पीट दिया, इस बात की शिकायत पीड़ित सफाई कर्मी ने स्थानीय चौकी में नामजद प्रार्थना पत्र देकर किया है, जिस पर पुलिस ने बताया कि उनके गांव के 3 व्यक्तियों के खिलाफ एससी एसटी से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की तलाश के साथ साथ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
0 Comments