ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को मंझनपुर ब्लॉक के कोतारी पश्चिम गांव पहुंचकर वहां पर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब पर मनरेगा के तहत कराये जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने तालाब के चारो तरफ डाली जा रही मिट्टी के बंधे पर जहां पर पेड़ न हो वहां पर बृक्षारोपण भी कराये जाने के लिए कहा है, जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु पक्के कार्य भी कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।उन्होने तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के बाद गांव के अन्य तालाबों पर भी कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है जिससे कि मजदूरों को खाली न बैठना पड़े और उनको रोजगार मिलता रहे, उन्होने इसके साथ ही साथ गांव में मनरेगा के तहत अन्य कार्य भी कराये जाने का निर्देश दिया है, उन्होने कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ कार्य के समय सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने के लिए भी कहा है, इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
0 Comments