ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एंव पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन शुक्रवार को मंझनपुर एंव करारी का भ्रमण कर अन लॉक-1 में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन सम्बन्धी गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया । जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि अनलॉक 1 के तहत दुकानों को खोलने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।उन्होनें कहा कि दुकानों को खोलने के लिए जो मानक निर्धारित किये गये है उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, कहा कि दुकानों को खोलने एंव बन्द करने के लिए जो समय निर्धारित किया गया है उसका पूर्ण रूप से पालन हो, दुकानों पर अनावश्यक भीड न होने पाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन होता रहे। सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें, सेनेटाइजर को भी रखें तथा समय-समय पर दुकानों को सेनेटाइज करते रहे, दुकानों के सामने निर्धारित मानक की दूरी के अनुसार गोले की व्यवस्था रहे और बनाये गये गोले में रहकर ही लोगों को क्रमशः सामान दिया जाय, किसी भी दशा में दुकानों पर अनावश्यक भीड न हो एवं सभी लोग अनलॉक-1 के दिशा निर्देशों का कडाई से पालन करें, जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बाहर न निकले, मास्क न लगाने पर ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जायगी ।
0 Comments