रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : जनपद में ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने रविवार को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सको एव कर्मचारियों को पी पी ई किट वितरण किया, साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओ को सुदृढ़ करने 100 वेड का अस्पताल बनाये जाने की घोषणा किया ।
यह सिर्फ एक रिफर केंद्र बना हुआ है चिकित्सको की कमी होने के कारण मरीजो को झांसी इलाज कराने जाना पड़ता है।सांसद अनुराग शर्मा ने लोगो को आश्वत किया कि जल्द ही सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र की कमियों को दूर किया जाएगा, यहां मशीनरी सुविधा के साथ साथ विशेषज्ञ चिकित्सको की तैनाती की जाएगी, निरीक्षण के दौरान जेनरेटर का धुआं बाहर न निकलने को देखते हुए उन्होंने तुरन्त ही व्यव्यस्था में सुधार करने को कहा, साथ ही उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र को 100 वेड वाला अस्पताल बनाया जाएगा। जहाँ हर तरह का उपचार हो सके, निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, डॉक्टर ऊदल श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, अशोक गिरी, जयशंकर देवलिया, हरचरण चौकरया, प्रागी लाल अहिवार, दीपक तिवारी,राजेन्द्र राहुल, आदि मौजूद रहे ।
0 Comments