Ticker

6/recent/ticker-posts

मोटर साइकिल सवार को रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत....


रिपोर्ट-फरहान अहमद

कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के एसपी एम आईटी कालेज भीटी महंगाव के पास मूरतगंज की ओर जा रहे एक बाइक सवार को रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र के भीटी जीटी रोड के समीप एसपी एमआईटी कॉलेज के सामने एक  मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने को एक अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि बाइक सवार का नाम अंकुश पासी पुत्र रामनाथ है जो अपनी बहन की शादी की दावत देने पनोई गांव रिस्तेदारी गया था, दावत देकर अपने घर वापस जाते समय जी टी रोड पर जैसे ही एसपी एम आईटी कॉलेज के सामने पहुंचा एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दियाठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना से मौके पर पहुंची चरवा पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments