Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम.....


ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में एक शिक्षक की सदिग्ध कारणों के के चलते जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई है शिक्षक ने जहर का सेवन क्यों किया है कारणों का पता नहीं चल सका है ।

बता दें कि ‌चरखारी कोतवाली के ग्राम बमनेथा निवासी बृजलाल कुशवाह पुत्र रामसहायॅ उम्र 38 वर्ष की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गयी। वह पूर्व माध्यमिक विधालय कुड़ार में तैनात था, मृतक की पत्नी नीतू कुशवाहा भी प्राथमिक विधालय खरेला में शिक्षिका है, मृतक की एक दो बर्ष की पुत्री भी है जिसका नाम आयुषी है, बताया जा रहा कि मृतक अध्यापक बृजलाल कुशवाह ने चरखारी सूपा मार्ग में एक फार्म हाऊस के सामने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी पत्नी को मोबाइल पर बताया कि मैंने जहर खा लिया है तभी पत्नी ने परिजनों को बताया तो गाँव में परिजन आये और घटना स्थल बेहाश पड़े अध्यापक को उठाकर संयुक्त चिकित्सालय लाये जहाँ अध्यापक की मौत हो गयी, जिससे अध्यापक के परिजनों में कोहराम मचा गया है ।

Post a Comment

0 Comments