रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : जनपद में इस समय सरकारी ऑफिसों में भ्रस्टाचार की जड़े इतनी गहरी हो चुकी है कि बाबू ,ऑफिसर भ्रस्टाचार की आंधी में इतने गिर चुके है कि अपने ही साथ काम करने बाले कर्मचारी पर इतना दबाब बनाया की उसे जहर खाने पर मजबूर कर दिया,अफसोस कि बात है कि जहर खाने के 30 मिनिट तक उसके पास कोई भी ब्लॉक का कर्मचारी उसके पास नही पहुँचा,।गनीमत रही कि समय रहते उसे अस्पताल पहुचाया गया,जिससे उसकी जान बच गई, पूरा मामला बंगरा ब्लॉक से जुड़े वायरल वीडियो का है ।
आपको बता दें कि पीड़ित कर्मचारी के अनुसार बंगरा ब्लॉग में भर्ष्टाचार हद से ज्यादा हो रहा है कोई भी ब्लॉग का कर्मचारी बिना रुपये लिए काम नही करता है, इन्ही सब को देखते हुए पीड़ित ने रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर अंगराज पटेल, राजकुमार जाटव का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया, पूरा मामला, कैमरे में कैद कर लिया, जब कर्मचारी ने वीडियो, फोटो को वायरल कर दिया तो इसके बात कर्मचारी की जान पर बन आई, रिश्वत लेने बाले कर्मचारी, नारायणदास बाबूजी, अंगराज पटेल, अभिषेक त्रिवेदी, राजकुमार जाटव, इस कर्मचारी के ऊपर टूट पडे, उस पर इतना दबाब बनाया गया, कि उसने आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया, अब स्थति ये है कि कर्मचारी इतनी दहसत में है कि ब्लॉक काम करने नही जा रहा है उसने ये भी स्पष्ट किया है कि अगर मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो उसके जिम्मेदार उक्त लोग होंगे,जब वीडियो ज्यादा वायरल हुआ तो इस पूरे पकरण की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी निखिल फुंडे को लगी उन्होंने उक्त लोगो को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जांच के आदेश दे दिए है, सोचने की बात ये है कि अगर कोई ब्यक्ति भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके साथ क्या सुलूक किया जाता है, साशन प्रसाशन को इस पूरे प्रकरण पर खबर है अब सासन प्रशासन को देखना है कि ऐसे लोगो पर क्या कार्यवाही की जाती है ।
0 Comments