ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद के विकास खण्ड भागवतपुर अंतर्गत ग्राम टिकरी उपहार का मजरा सब्दरगंज में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से हड़कंप मच गया, जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सब्दरगंज गांव में पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आस पास की गलियों को ग्राम प्रधान की अगुवाई में सील करा दिया है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जनपद में टिकरी उपहार गांव के मजरा सफदरगंज निवासी लाल जी पुत्र भाई लाल 70 वर्ष की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि वह जनपद के चौक बाजार में स्थित एक विद्यालय पर साफ सफाई का काम करता था, उस विद्यालय में कार्यरत किसी और व्यक्ति की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा उसके सम्पर्क में आये लाल जी के कोरोना सेम्पल को जांच के लिए 4 जून को भिजवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ विभाग की टीम लाल जी को जनपद के कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है, वही टिकरी उपहार के सफदरगंज गांव में पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास की गलियों को ग्राम प्रधान सत्रोघ्न सिंह यादव की अगुवाई में सील कर दिया है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लाल जी के घर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें तमाम नाते रिश्तेदारों समेत मोहल्ले के लोगों ने हिस्सा लिया था, जब से उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की ख़बर प्रशासन द्वारा मिली है पूरे गांव की चिंता बढ़ गई है, ग्राम प्रधान सत्रोघ्न सिंह यादव ने मुहल्ले के सभी ग्रामीणों से शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर 21 दिनों तक अपने ही घर में रहने की बात कही है साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी अलाउंस करते हुए ग्रामीणों को अपने अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है, अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है ।
0 Comments