रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : जनपद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकालकर नगर में समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र बांटे, जिसमे भाजपा सरकार की विफलता ओर समाजवादी पार्टी के विकाश कार्यो के बारे जनता को बताया गया ।
आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ मऊरानीपुर के अम्बेडकर चौराहे से साइकिल रैली निकालकर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई पूरे नगर से निकाली गयी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा समाजवादी पार्टी आह्वान पत्र लोगो को वितरित किये गए। जिसमे केंद्र की सत्ता में भाजपा ने पूरे छह साल कर लिए है। इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं उन पर अमल नहीं हुआ है। दुनिया में भारत की जो शाख थी वह भी अब नहीं रही है। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ, अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का पाप किया है और भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है यह संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है भाजपा का यह आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है भारत में फिर आपातकाल 25 जून 1975 की परिस्थितियां बन रही हैं तो वही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू है इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना शुरू नहीं की है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। झूठे वादे और झूठी घोषणाएं करने में डबल इंजन सरकारों में बस प्रतियोगिता होती रहती है समाजवादी पार्टी राजनीति में शुचिता की पक्षधर है और मानती है कि विकास और सद्भाव दोनों के साथ से ही देश प्रदेश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की कथनी और करनी मैं अंतर साथ ही समाजवादी सरकार के किए गए कार्यों की समीक्षा करने की जनता से अपील किया है ।
0 Comments