रिपोर्ट-राजीव दीक्षित
झाँसी : जनपद में शनिवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ मऊरानीपुर के अम्बेडकर चौराहे से साइकिल रैली की सुर कर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई पूरे नगर में निकाली गई, रैली के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र लोगो को वितरित किये गए, जिसमे केंद्र की सत्ता में भाजपा ने पूरे छह साल कर लिए है। इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो भी बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं उन पर अमल नहीं हुआ है। दुनिया में भारत की जो शाख थी वह भी अब नहीं रही है। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ, अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सपने चकनाचूर हो गए हैं। भाजपा ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का पाप किया है और भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है यह संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है भाजपा का यह आचरण स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत है भारत में फिर आपातकाल 25 जून 1975 की परिस्थितियां बन रही हैं तो वही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू है इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना शुरू नहीं की है समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। झूठे वादे और झूठी घोषणाएं करने में लगी हुई है, समाजवादी पार्टी राजनीति में शुचिता की पक्षधर है और मानती है कि विकास और सदभाव दोनों के साथ से ही देश और प्रदेश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की कथनी और करनी मैं अंतर साफ नजर आ रहा है साथ ही समाजवादी सरकार के किए गए कार्यों की समीक्षा करने की जनता से अपील किया है ।
0 Comments