Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का किया निरीक्षण, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दिया संदेश.....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 5 जून 2020 को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का निरीक्षण किया एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये, उन्होने गोसंरक्षण केन्द्र पर चारा, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के लिए हरे चारे की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्र के खाली जमीन पर घास एवं हरे चारे को भी लगाये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद में पशुओं के गोबर से बनाये जा रहे बर्मी कम्पोस्ट खाद को डीएफओ, उद्यान अधिकारी एवं उप निदेशक कृषि से समन्वय स्थापित कर उसको उपयोग में लाये जाने हेतु कहा है, जिससे कि गोसंरक्षण केन्द्र को आय भी प्राप्त हो एवं बर्मी कम्पोस्ट खाद का अधिक से अधिक उपयोग हो सके ।

उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोसंरक्षण केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था सुनिश्तिच करने के लिए कहा है जिससे कि चारे की किसी भी प्रकार की समस्या न हो, उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंश का नियमित रूप से टीकाकरण कराये जाने एवं नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराये जाने के लिए कहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शुक्रवार 5 जून को कादिराबाद गोसंरक्षण केन्द्र के खाली जमीन पर बरगद के पौध का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु लोगों को जागरूक किया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोसंरक्षण केन्द्रों के किनारे-किनारे औषधीय गुणों से युक्त सहजन के पेड़ को लगाये जाने के लिए कहा है, इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीपी पाठक एवं प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments