रिपोर्ट-अमित मिश्रा
झांसी : देश मे फैली कोरोना महामारी के चलते जहां जिला प्रशासन और तहसील प्रसाशन ने भीड़ एकत्र न हो उसको मद्देनजर रखते हुए मंडी को मऊरानीपुर के दमेले फील्ड में स्थानांतरित किया था, लेकिन खुले आसमान के नीचे चल रही मंडी पर बारिश का पानी आफत बनकर बरसा है, विगत दो दिनों से हो रही बारिश के चलते व्यापारियों के सब्जी, फल शङ्कर नष्ट हो गई, विगत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मऊरानीपुर के दमेले फील्ड में संचालित हो रही मंडी में सब्जी व्यापारियों व फल व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है । बारिश होने के कारण व्यापारियों की खुले आसमान के नीचे रखी सब्जी व फल सड़कर नष्ट हो गए, इतना ही नही सब्जी व फल लेने के लिए आने वाले लोगो को भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे उन्हें काफी नुकसान के साथ भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जब इस संबंध में मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से जानकारी चाही तो उन्होने बताया कि मंडी को तत्काल स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे थोक सब्जी व फल विक्रेताओं को कोई समस्या न हो, साथ ही सभी को शोशल डिस्टेंस का पालन करने को भी कहा गया है। और नियमो का पालन न करने वाले व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी, और हो सकता है उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है इसके लिए शोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी है ।

0 Comments