रिपोर्ट-शुभम यादव
कौशाम्बी : जनपद में 7 जून 2020 को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी चायल डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान गोतस्करी और गोकशी के वाँछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी में सरांय अकिल पुलिस ने फकीराबाद चौराहे से मुखविर खास की सूचना मिली कि बेनीराम कटरा तिराहे पर मु0अ0सं0- 303/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गीय गुलाम वारिस निवासी मूरतगंज कसिया पूरब थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 45 वर्ष कहीं जाने की फिटडढराक में किसी साधन का इंतजार कर रहे है तभी मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उप निरीक्षक मुन्ना सिंह यादव मय हमराह उप निरीक्षक महन्थ राज यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह, पंकज त्रिपाठी ने एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त को बेनीराम कटरा तिराहे पर से ही पकड़ लिया, जिसकी जामा तलासी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गीय गुलाम वारिस निवासी मूरतगंज कसिया पूरब थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बताया है, जिसके बाद अभियुक्त को हिरासत में ले कर पुलिस थाना लाया गया, जहां पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के लिए भेज दिया गया ।
0 Comments