Ticker

6/recent/ticker-posts

सरांय अकिल पुलिस ने जुगराजपुर गांव से दहेज हत्या के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...


रिपोर्ट-शुभम यादव


कौशाम्बी : जनपद में 7 जून 2020 को पुलिस  अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी चायल के कुशल निर्देशन में वाँछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के चलाए जा रहे अभियान में कनैली चौराहे  से सरांय अकिल पुलिस को मुखविर खास से सूचना मिली कि बकोढ़ा मोड़ पर मु0अ0सं0- 187/2020 धारा 498-ए/304-बी भादवि, 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त, अखिल कुमार द्विवेदी पुत्र संजय कुमार द्विवेदी, संजय कुमार द्विवेदी पुत्र श्याम नारायण द्विवेदी नि0 जुगराजपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी बकोढ़ा कही जाने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहे हैं कि मुखविर की सूचना पर विश्वास करते हुए उप निरीक्षक गौरव त्रिवेदी मय हमराह हेड कांस्टेबल राधामोहन त्रिवेदी, मुकेश शुक्ला, रिन्शू कुमार सिंह के एकबारगी दबिश देकर अभियुक्तगणों को बकोढ़ा मोड़ पर ही पकड़ लिया, जिनकी जामा तलासी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम अखिल कुमार द्विवेदी पुत्र संजय कुमार द्विवेदी, संजय कुमार द्विवेदी पुत्र श्याम नारायण द्विवेदी निवासी जुगराजपुर थाना सरांय अकिल जनपद कौशाम्बी बताया है, जिन जिसके बाद उन्हें थाना लाकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments