ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वंय सेवी संस्था लोकहित संस्थान ने अन लाॅक डाऊन के समय सोशल डिसटेन्स का पालन करते हुए गोष्ठी का आयोजन न करके संस्था के सदस्यों ने जय सागर तालाब की तलहटी पर लगें पौधों पर पानी डालकर मनाया है, लोकहित संस्थान वर्ष 2017 से पेड़ों को बचाने का अभियान चला रही है सूखे पौधों की जगह नया पौधा रोपड़ व पानी डालकर कर पेड़ों को हराभरा कर रहे है, इस मौके पर सामाज सेवी हाजी ताजउद्दीन, न्याज अहमद मोनू, संस्था के अध्यक्ष मुहम्मद शफीक एडवोकेट, जगदीश यादव, पुष्पेद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
0 Comments