ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में 5 जून 2020 को जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कौशल सुधार प्रशिक्षण सामान्य एससीएसपी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र कालपी जिला-जालौन द्वारा सरकार की ओडीओपी योजना के अन्तर्गत जनपद में चिन्हित उद्योग एवं सिलाई, कटिंग टेलरिंग कम्प्यूटर प्रशिक्षण साफ्टवेयर, हार्डवेयर मोबाइल रिपेयरिंग फलप्रशोधन, मसाला, पापड़, बडी, पाटरी, अगरबत्ती, मोमबत्ती, हाथ कागज कन्वर्जन, डिटर्जेन्ट पाउडर, चर्म निर्मित वस्तुयें मौनपालन, बांसवेत, इलेक्ट्रीकल्स एवं इलेक्ट्रानिक्स सेवा उद्योग इत्यादि में प्रशिक्षण कराया जायेगा। उपरोक्त उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों नवयुवको, नवयुतियों और परम्परागत कारीगरों एवं अन्य राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है दिनांक 15-06-2020 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय-महोबा में सीधे अथवा मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र कालपी, जनपद- जालौन की ई-मेल आईडी rtcjalaun@gmail.com पर आवेदन करें, आवेदन पत्र एवं योजना की जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय महोबा 286, गांधी नगर, महोबा के दूरभाष नम्बर 05281-255519, मोबाइल नम्बर 9580503147, 9919269394 से प्राप्त कर सकते हैं ।

0 Comments