रिपोर्ट-निखिल केशरवानी
कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र टिकरडीह गांव में पुश्तैनी जमीन पर विपक्षी द्वारा गुंडई करके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध शास्त्रों के साथ लोग एकत्र होकर मारपीट के लिए अमादा हो रहे हैं । जमीनी विवाद में कभी भी हादसा हो सकता है, गांव निवासी उमेश शंकर की पुश्तैनी जमीन मकान के पास स्थित है जिस पर आरोप है कि विरोधी उसी मकान की जमीन पर कब्जा करके मकान बनाना चाहते हैं जबकि राजस्व विभाग के लेखपाल तहसीलदार और उप जिलाधिकारी ने मौके की जांच कर जमीन ग्राम समाज की होने का दावा करते हुए बताया कि वह आम रास्ता नही है लेकिन चौकी सिंघिया पुलिस की लापरवाही से फर्षा, लाठी, डंडा लेकर मारपीट करने के लिए एकत्र हो जाते हैं, जमीन के लिए कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है ।
0 Comments