Ticker

6/recent/ticker-posts

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मिल रही अंतरा और छाया की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवार नियोजन सामग्री पहुंचाने की कवायद.....

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में अब परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन बच्चों के जन्म में अंतराल बढ़ाएगा, जबकि छाया टेबलेट की छांव में परिवार का विकास होगा, महिलाओं को आसानी से उप केन्द्रों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर यह संसाधन मुहैया रहेंगे, साथ ही दंपति को छोटे परिवार के फायदे बताने के साथ इन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने मिशन परिवार विकास योजना शुरू की है। अभी तक अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए महिलाएं रोजाना गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं। अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए महिलाओं के लिए कई उपाय तलाशे गए हैं। इसमें अंतरा इंजेक्शन से बच्चों में अंतराल रखा जाएगा। यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार लगेगा। इसके अलावा छाया टेबलेट दी जाएगी। इस गोली की खास बात यह होगी कि पहले तीन माह तक सप्ताह में दो टेबलेट खानी होगी। उसके बाद सप्ताह में एक गोली खाने से भी गर्भधारण रोका जा सकेगा, परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी तक अंतरा जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में ही लगाई जाती थी, माहिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से यहां आना पड़ता था। लेकिन अब यह उप केन्द्रों में भी उपलब्ध है। बताया कि बरबई, घघोरा, कैमहा, इंद्राहटा व अतरार सहित 32 सब सेंटरों में अंतरा व छाया की लाचिंग कर दी गई है। अन्य सेंटरों में शीघ्र ही शुरूआत की जाएगी। बरबई उपकेंद में अंतरा लाचिंग के दौरान जिला परिवार नियेाजन विशेषज्ञ राजेश प्रजापति उपस्थित रहे, क्या है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मातृत्व स्वास्थ्य, डिलीवरी की सुविधा, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुविधा, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, संक्रामक व गैर-संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा मिलती है। आंख, कान, नाक और गले संबंधित बीमारियों का इलाज भी होता है ।

Post a Comment

0 Comments