ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर भरेठा में एक गरीब विकलांग व्यक्ति अपने भाई के घर में रहने को मजबूर है क्योंकि उसके पास रहने का अपना कोई घर नहीं है, ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय तक उसे मुहैया नहीं कराया गया है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर भरेठा में एक गरीब विकलांग व्यक्ति इन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय मेवालाल अपने भाई के घर में रहने को मजबूर है क्योंकि उसके पास रहने का अपना कोई घर नहीं है, ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय तक उसे मुहैया नहीं कराया गया है, गरीब विकलांग ने टी बी न्यूज़ से बात करते हुए बताया है कि उसने कई बार प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिए प्रधान और ग्राम सचिव से सिफारिश की लेकिन उसे अपात्र बताकर दरकिनार कर दिया गया है, आलम यह है कि वह अपने भाई के घर में रहने को मजबूर है, गरीब विकलांग का कहना है कि वह पान की गोमती चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता है फिर भी उसे किसी भी सरकारी योजना से लाभान्वित नहीं किया गया है, उसका पूरा परिवार बाहर शौच को जाने के लिए मजबूर है, इसी तरह ग्राम पंचायत के अन्य लाभार्थियों से ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय के नाम पर धना दोहन किया गया है लेकिन उन्हें भी इस योजना का कोई लाभ नही पहुंचाया गया, गांव की ही ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय जयकरन, रामपति पत्नी स्वर्गीय ननकू राम, सुनीता पत्नी कृष्णा प्रसाद, निधि पत्नी प्रदीप, मंगीता पत्नी मदन ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने उसे तीन तीन सौ रुपए शौचालय के लिए दिए थे, लेकिन उन्हें कुछ नही मिला है, जहां एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर गंभीर है वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के जिम्मेदार उसमें पलीता लगा रहे हैं, अब देखना यह है कि आखिर कब तक विकलांग गरीब इन सरकारी योजनाओं से वंचित रहते है ।
0 Comments