रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत मंदिर रेलवे फाटक के समीप तेज रफ्तार से तेल लेकर आ रहे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से साइड से जा रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन का इलाज मुंडेरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार पुरामफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत मंदिर रेलवे फाटक के समीप तेज रफ्तार से तेल लेकर आ रहे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से साइड से जा रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन का इलाज मुंडेरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, बताया जा रहा है कि अनियंत्रित तेल टैंकर की चपेट में आए व्यक्तियों का नाम अलोक सिंह और प्रतिभा सिंह है जो मीरा पट्टी मुंडेरा के रहने वाले हैं दोनों किसी कार्य को मोटर साइकिल पल्सर लेकर घर से बाहर निकले थे और रास्ते में वापस जाते समय मंदर देहमाफी गांव के समीप रेलवे फाटक पर अनियंत्रित तेल टैंकर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद टैंकर और उसके चालकों को कब्जे में ले लिया है ग्रामीणों का कहना है कि मौके से टैंकर चालक नशे की हालत में पाए गए हैं ।
0 Comments