Ticker

6/recent/ticker-posts

सगाई समारोह में जा रहे दम्पत्ति को ट्रेलर ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत, पति गंभीर रूप से घायल....


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहे के समीप अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने स्कूटी सवार पति पत्नी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहे के समीप अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने स्कूटी सवार पति पत्नी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, बताया जा रहा है कि प्रयागराज कालिंदीपुरम के ओपीएस कॉलोनी के रहने वाली महिला सुशीला उम्र 45 वर्ष पत्नी अमरनाथ के साथ अफोई अपने ससुराल भाई की सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे जैसे ही थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहे के समीप पहुंचे पीछे से आ रही ट्रेलर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया, लोगों की सूचना पर सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम भेजवा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments