Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार के हत्यारों को फांसी एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा करें सरकार- शास्त्री जी...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने बलरामपुर मे पत्रकार राकेश सिंह व साथी के हत्यारों के मुकदमा को फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से पत्रकार व उसके साथी की जिंदा जलाकर निर्मम हत्या की गई है, वह बहुत ही दुखद है एवं चौथे स्तंभ को दबाने की कुत्सित प्रयास है, जो बर्दाश्त नही किया जाएगा, साथ ही श्री शास्त्री ने कहा कि जिस प्रकार से देशभर में पत्रकारों की हो रही हत्या, उनके ऊपर हो रहे फर्जी मुकदमे एवं उनपर हो रहे उत्पीड़न व उनको बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है यह बहुत ही दुखद एवं चिंताजनक है यह कृत्य सीधा-सीधा चौथे स्तंभ को दबाने की खड्यंत्रकारी साजिश है जो इस प्रकार के लोकतांत्रिक देश के लिए शुभ संकेत नहीं है, ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन परिवार ने सरकार से मांग किया है कि पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, हत्या, उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमो को रोकने के लिए तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए और जिसे यूपी सहित पूरे देशभर में लागू किया जाए जिससे आए दिन हो रहे पत्रकारों के प्रति जानलेवा हमले एवं हत्याओं को रोका जा सके, बलरामपुर में हुई पत्रकार को जिंदा जलाए जाने की घटना से देशभर के पत्रकारों में क्रोध व्याप्त है, जिसके संबंध में एसोसिएशन परिवार की ओर से  प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के विभिन्न अधिकारियों को ईमेल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पत्र भेजकर हत्यारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments