रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे फाटक के समीप रविवार की बीती रात रेलवे लाइन पर एक भट्ठे के मजदूर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है, मृतक का नाम अमरेश पुत्र कमलेश है जो असाढ़ा गांव का रहने वाला था, बताया जा रहा है कि मृतक कादिलपुर में स्थित एक भट्टे पर रह कर मजदूरी करता था, रविवार की रात पुरामुफ्ती में स्थित एक भट्टे पर अपने चाचा से मिलने आया था, जिसका शव सोमवार की सुबह मनोहरी के रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है वही सूचना पाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
0 Comments