Ticker

6/recent/ticker-posts

शेरगढ़ गांव ग्राम प्रधान ने हैंड पंप रिबोर कराने के लिए एक गरीब से लिए सात हजार, ग्राम पंचायत में मचाई लूट....


रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी :  जनपद में नेवादा ब्लॉक अंतर्गत शेरगढ़ गांव में हैंड पंप रिबोर के लिए ग्राम प्रधान ने एक गरीब परिवार से सात हजार रुपए लिए है, ग्रामीण का आरोप है कि उसने कई बार ग्राम प्रधान से खराब पड़े हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए कहा था लेकिन उसका हैंडपंप दोबारा दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा पैसे की मांग की गई, जब ग्रामीण ने उसे पैसा दे दिया तो उसका हैंडपंप रिबोर कराया गया ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेवादा ब्लॉक अंतर्गत शेरगढ़ गांव में हैंड पंप रिबोर के लिए  ग्राम प्रधान ने एक गरीब परिवार से सात हजार रुपए लिए है, ग्राम पंचायत के रहने वाले एक ग्रामीण मुंशी लाल का आरोप है कि उसने कई बार ग्राम प्रधान से खराब पड़े हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए कहा था लेकिन उसका हैंडपंप दोबारा दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा पैसे की मांग की गई, जब ग्रामीण ने उसे पैसा दे दिया तो उसका हैंडपंप रिबोर कराया गया है, वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बनवाए गए शौचालय और कालोनियों में भी बड़े स्तर पर धांधली की गई है, आरोप है कि पुराने बने शौचालयों में पुताई करा कर नये शौचालयों का धन निकाल कर बंदरबांट कर लिया गया है इन्हीं शौचालयों के नाम पर ग्रामीणों से 7-7 हजार रुपए की वसूली ग्राम प्रधान के लड़के द्वारा की गई है यदि शासन द्वारा जांच कराई गई तो सचिव और ग्राम प्रधान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर जिम्मेदारों की धांधली पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।


Post a Comment

0 Comments