Ticker

6/recent/ticker-posts

भइला मखदुमपुर गांव के बाहर पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, दावत खाने आया था युवक, मामला संदिग्ध....


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के भइला मखदुमपुर गांव का एक युवक शुक्रवार की शाम दावत खाने गया था लेकिन वह रात में घर नहीं लौट सका है, क्योंकि युवक की लाश शनिवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से बंधी हुई मिली है, घटनास्थल पर युवक की लाश जिस तरह से बंधी थी उसे आत्महत्या नहीं कहा जा सकता, लेकिन परिजनों ने पुलिस को युवक के आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है, वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक युवक के चार भाई है, मृतक के भाई दुर्गेश की कुछ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, बताया जा रहा है कि दुर्गेश की मौत जहर खाने से हुई है दुर्गेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था, या फिर उसे किसी ने जहर खिलाकर मौत दे दी थी, लेकिन उस बार भी मौत के बाद परिजनों ने दुर्गेश की लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराया था, जिससे दुर्गेश की मौत एक रहस्य बन के रह गई, मृतक का एक भाई महेश कुमार गांव छोड़कर बाहर चला गया है बताया जाता है कि वह किसी लड़की को लेकर फरार हो गया है अब गांव में केवल एक अकेला भाई उमेश कुमार बचा है ।

जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के भइला मखदुमपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार पासी उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र नरेश कुमार शुक्रवार की शाम दावत खाने गांव में ही गया था लेकिन दावत खाने के बाद वह वापस घर नहीं लौट सका, सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर उसकी लाश लटक रही है, जिसमें आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है लेकिन लाश देखकर स्पष्ट प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर लाश को पेड़ से बांध दिया गया है, लाश का लटकना तो दूर शरीर का आधा हिस्सा जमीन पर लेटा हुआ था, जबकि मृतक के भाई उमेश कुमार ने अखिलेश कुमार के आत्महत्या कर लेने की तहरीर करारी पुलिस को दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Post a Comment

0 Comments