रिपोर्ट-दिनेश कुशवाहा
कौशाम्बी : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विरोधी अध्यादेश विधेयक के विरोध में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बम्हरौली गांव के समीप सड़क पर उतरकर नारेबाजी किया, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधेयक के विरोध में सड़क पर जमकर नारेबाजी किया है, प्रदर्शन में किसानों ने मांग किया कि तत्काल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों किसान अध्यादेश विधेयक वापस लिया जाए, केंद्र सरकार किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और उद्योगपतियों के इशारों पर किसानों को बंधक बनाने का प्रयास कर रही है, किसान अध्यादेश विधेयक लाकर सरकार किसानों को हमेशा के लिए उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है, जिसे कत्तई मंजूर नहीं किया जाएगा ।
हमारी पार्टी द्वारा किसानों को साथ लेकर तीनों किसान अध्यादेश विधेयको के वापसी को लेकर आंदोलन किया जाएगा, किसान नेताओं ने किसानों के धान बिक्री का जिक्र करते हुए कहा कि आज सरकारी नीतियों का ही परिणाम है कि किसान अपना धान औने पौने दामों पर बेंचने को विवश है, इस दौरान किसान यूनियन के जनपद प्रयागराज और कौशांबी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
0 Comments