Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्हरौली कार्यालय से किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना, किसान विधेयक के विरोधी आंदोलन में होंगे शामिल....


रिपोर्ट-दिनेश कुशवाहा


प्रयागराज : जनपद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टिकैत ग्रुप के मंडल अध्यक्ष के साथ सैकड़ों किसानों को लेकर दिल्ली के लिए कूच कर दिया है, किसानों के अधिकार के लिए सरकार द्वारा कृषि विधेयक कानून के विरोध को समर्थन देने के लिए जनपद प्रयागराज से सैकड़ों किसान दिल्ली में चल रहे किसानों के आन्दोलन में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं, रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय जी टी रोड बम्हरौली ग्लास फैक्ट्री पर सभी किसान कार्यकर्ताओं का  स्वागत किया गया, जिसके बाद विदाई लेकर वह दिल्ली के लिए रवाना हुए, इस दौरान तहसील अध्यक्ष सदर रामनरेश गौरव, महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष शैल कुमारी त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतपुर ओम प्रकाश पटेल जी, ग्राम अध्यक्ष मोहद्दीनपुर मंगला प्रसाद पटेल ,मोहद्दीनपुर ग्राम सचिव गोपाल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष ग्राम सेवक शिव मोहन साहू आदि किसान उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments