Ticker

6/recent/ticker-posts

कौशाम्बी : थाना चरवा अंतर्गत इकबाल नगर (भैरव भीटी ) मे हुई लूट को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर ठंडे बस्ते में डाल दिया चरवा पुलिस योगी की सरकार में इस गुंडी पुलिस पर कौन लगाए गा लगाम......

रिपोर्ट - फरहान अहमद

कौशाम्बी : बताते चले की थाना चरवा क्षेत्र के अंर्तगत मो०- सलीम पुत्र अमीर उल्ला इकबाल नगर ( भैरव भीटी )  कौशाम्बी के मूल निवासी हैं। मो० सलीम अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर चाय नास्ता की दुकान खोल रखी हैं। दिनांक 23/10/2020 को प्रार्थी अपने दुकान सुबह 3 बजे चाय बना रहा था। तभी एक लड़का दुकान पर आया और कहने लगा की भाई मै बहुत मुश्किल में हूं ! और मेरे पास मोबाइल नहीं है भाई अपने मोबाइल से एक नंबर लगा दो मुझे बात करना है तब मैंने मोबाइल नहीं दिया और नंबर पूछा कि बताओ मैं लगा दूं इतने में उस व्यक्ति ने नंबर बताया 8400623482 और नंबर लगाकर मैंने मोबाइल दे दिया और वह बात करने लगा बात करते-करते फिर मोबाइल मुझे दे दिया लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वापस आया और मोबाइल और गला में पैसा 83 सो रुपए जिसमें था लेकर के भागने लगा आनन-फानन में उसका पीछा किया गया लेकिन आगे जाकर एक बाइक पर दो लोग बैठे थे और स्टार्ट किया उसी गाड़ी पर बैठकर मोबाइल पैसा लेकर भाग गया मैं आवाज जोर-जोर से देता रहा लेकिन उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि मेरा पीछा करोगे तो जान से हाथ धो बैठोगे और गाली गलौज धमकी देते हुए भाग गए !

जब मैं लिखित शिकायत लेकर थाना चरवा पहुंचा तो थाने में बैठे थाना अध्यक्ष ने वो प्रार्थना पत्र ना लेके गुमशुदगी की प्रार्थना पत्र लिखवा कर उस पर मोहर लगा कर दे दिया। जिससे थाना चरवा के दीवान शशि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके मोबाइल का लोकेशन मैं कौशाम्बी मैं लगवा दिया हूं जब मोबाइल मिल जाएगी तो मैं आपको फोन करूंगा ये कहकर हमें लौटा दिया जाता है लेकिन आज तक इतना थाने का चक्कर काटने के बाद भी ना मुकदमा लिखा गया ना कोई मौके पर आया पीड़ित बेहद परेशान है ! और पुलिस अधिक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की अब देखना यह है कि क्या योगी सरकार में पीड़ित को न्याय मिल पायेगा या इसी तरह थाने का चक्कर काट काट के घर बैठ जायेगा !

Post a Comment

0 Comments