Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल पुलिस ने अपने ही भाई को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतारने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र में दिनांक 28 दिसम्बर 2020 को ग्राम विगहरा उस्मानपुर में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में श्री राहुल कुमार दुबे के पिता शिवशंकर दुबे की विवाद के दौरान मारपीट से घायल हो जाने तथा उपचार हेतु चिकित्सालय जनपद प्रयागराज ले जाते समय मृत्यु हो गई थी, जिसके उपरान्त थाना हाजा पर मु0अ0सं0 672/2020 अन्तर्गत धारा 302, 323 भादवि पंजीकृत किया गया, मुकदमा उपरोक्त में नामित आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी चायल के नेत्रत्व में टीम गठित की गयी, जिसमें दिनांक 29 दिसम्बर 2020 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना में संलिप्त दो नफर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपीगणों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन अभियुक्तगणों का नाम प्रेमबली दुबे पुत्र रनछोर दुबे निवासी ग्राम विगहरा उस्मानपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी, अजय द्विवेदी पुत्र प्रेमबली द्विवेदी निवासी ग्राम विगहरा उस्मानपुर थाना सराय अकिल, कौशाम्बी है, इनके बरामदगी में घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद की गई है, इन्हे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी, उप निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी चौकी प्रभारी कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी, उप निरीक्षक हनुमान प्रताप सिंह चौकी प्रभारी तिल्हापुर थाना सराय अकिल कौशाम्बी, अन्य हमराह कर्मचारीगण थाना सराय अकिल कौशाम्बी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments