रिपोर्ट-सिमरन वेदी
प्रयागराज : जनपद में करछना थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग व पुलिस की टीम द्वारा कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनांक 7 दिसम्बर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा हतिगन अंतर्गत घूरपुर थाना में अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया गया, आबकारी निरीक्षक करछना द्वारा संयुक्त टीम एसएसएसएफ, प्रयागराज प्रवर्तन, पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ दबिश की कार्रवाई की गई, कच्ची शराब बनाने वालों ने महुआ निर्मित लहन प्लास्टिक के जरीकेन में खेतों के बीच में, गड्ढों में छिपाकर रखा गया था, मौके से 7 भाट्टिया को नष्ट करते हुए शराब बनाने का उपकरण जब्त किए गए, मौके से लगभग 210 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई साथ ही लगभग 3500 किलोग्राम महुआ निर्मित लहन को मौके पर नष्ट किया गया, दो फरार व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया, टीम में रोहन कुमार, आबकारी निरीक्षक करछना, अमित श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक, कर्मा चौकी पुलिस टीम एवं हमराह स्टाफ मौजूद रहे ।
0 Comments