Ticker

6/recent/ticker-posts

दिव्यांग के कष्ट को नहीं देख सके समाजसेवी विरेंद्र कुमार बाल्मीकि, स्वयं खरीद कर दिया उसे ट्राई साइकिल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद में मूरतगज ब्लॉक के अंतर्गत आलम चंद ग्राम सभा में प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र कुमार बाल्मीकि ने एक दिव्यांग बालिका को पुष्प देकर से सम्मानित किया, साथ ही लड्डू खिलाकर उसका चरण वंदन किया, जिसके बाद अपने पैसे से खरीदी ट्राई साइकिल उसे उपहार के तौर पर प्रदान किया, मीडिया के पूछने पर बालिका ने बताया कि वह शर्म के कारण सरकार की योजनाओं का लाभ नही लेने जा रही थी, वीरेंद्र कुमार बाल्मिक उससे निरंतर कहते रहे की चलो मैं तुम्हें सरकार के द्वारा योजना से ट्राई साइकिल दिलाऊंगा लेकिन बालिका शर्म वस नहीं गई, उसकी इस समस्या को देखकर विरेंद्र कुमार बाल्मिक ने स्वयं के पैसे से ट्राई साइकिल की व्यवस्था करके उसे लाकर प्रदान किया, दिव्यांग बालिका का नाम पूनम है, इस दौरान बालिका की मां और परिवार के लोग भी उपस्थित रहे, ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगता के चेहरे पर खुशी के फूल खिल उठे ।

Post a Comment

0 Comments