Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश....


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद के जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने दिनांक 4 दिसम्बर 2020 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित रजिस्टर का भी देखा, निरीक्षण में जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है निरीक्षण में जिलाधिकारी ने सभी कछों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने कस्तूरबा बालिका स्कूलों में स्वेटर वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने रसोइयों के मानदेय को समय से भुगतान करने का निर्देश दिया है। और जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं आने वाले व्यक्ति मास्क अवश्य लगाये। जिलाधिकारी ने फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की कराये जाने का निर्देश दिया है ।

Post a Comment

0 Comments