रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव का रहने वाला एक पथेरी ठेकेदार जो कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप स्थित एक भट्टे में ठेकेदारी का कार्य करता था, कुछ दिनों से भट्टा मालिक और उसके बीच मजदूरी के पैसे का विवाद चल रहा था, इसी विवाद को लेकर भट्ठा मालिक ने उसकी हत्या करके शव को भट्टे के समीप ही स्थित एक पुराने कुएं में फेंक दिया, कुछ दिनों पहले ही ठेकेदार की पत्नी ने पश्चिम शरीरा थाना में भट्ठा मालिक के खिलाफ उसके पति को अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसके 5 दिनों बाद पुलिस ने भट्ठा मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा रहस्य उजागर हो गया, भट्ठा मालिक की निशान देही पर पुलिस ने ठेकेदार के शव को भी कुएं से बरामद करा लिया, जिसे निकालवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी रामबदन रैदास उम्र 40 वर्ष पुत्र राम आसरे कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे में पथेरों की ठेकेदारी करता था, महीनों पहले भट्ठा मालिक से उसका लाखों रुपए के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वह अपने घर जजौली गांव चला गया ।
0 Comments