Ticker

6/recent/ticker-posts

एमआईएम पार्टी के युवा नेता उस्मान मदनी ने किया भारत बंद का समर्थन, किसानों के लिए बनाया गया काला कानून वापस ले सरकार...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में एमआईएम पार्टी के युवा नेता उस्मान मदनी ने भारत बंद का समर्थन करते हुए पट्टी परवेजाबाद बड़े गांव में ग्रामीणों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही वहां आसपास खुली दुकानों को बंद कराया, जिसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों के लिए बनाए गए किसान विधेयक कानून को वापस लेने की बात कही, मदनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो किसानों के लिए विधेयक तैयार किया है वह किसानों के हित में नहीं है बल्कि उन पर जबरदस्ती थोपा जा रहा ज़ुल्म है, किसानों के साथ हो रहे अन्याय को एमआईएम पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, जब तक मोदी सरकार यह काला कानून वापस नहीं लेती तब तक हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ इसी तरह किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे, इस दौरान उनके साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments