रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की पानी टंकी के पास अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी एक डग्गामार बस पेड़ से टकराकर वहीं गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार तमाम बारातियों को गम्भीर चोटे आई है ।
मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की पानी टंकी के पास अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी एक डग्गामार बस पेड़ से टकराकर वहीं गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें सवार तमाम बारातियों को गम्भीर चोटे आई है, बताया जा रहा है कि राहुल कुशवाहा पुत्र सन्त लाल कुशवाहा निवासी मनौरी थाना पूरामुफ्ती की बारात मनौरी गाँव से शाम को मडउर जनपद बांदा को डग्गामार बस के द्वारा जा रही थी, बस में 40 से 45 लोग सवार थे जिसका ड्राइवर मोहम्मद आतिब पुत्र जियाउल हक जैसे ही बस को लेकर काजू पानी टंकी नलकूप सेकेंड के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गया, लोगों की चीख पुकार सुन कर काजू गाँव के ग्रामीणों ने एक एक कर के सभी को बस के अन्दर से बाहर निकाला, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय चरवा पुलिस ने बरातियों कोई इलाज के लिए अजय की हॉस्पिटल में भेजवा दिया है ।
0 Comments